होलीका दहन के मौके पर छत्तीसगढ़ में हुआ बवाल, असामाजिक तत्वों ने जलाया धार्मिक पोस्टर, 7 गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Mar 11, 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धार्मिक पोस्टर को होलिका में डालकर जलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पांच नाबालिग है। मामला रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का है जहां, अज्ञात लोगों ने भगवान शिव के पोस्टर फाड़ कर होलिका में डाले और उन्हें जला दिया।

पुलिस ने निकाली सीसीटीवी फुटेज

उन्होंने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर के करीब लगे धार्मिक पोस्टर को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने फाड़कर होलिका में डालकर जला दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और पाया कि आठ और नौ मार्च की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लड़कों ने धार्मिक पोस्टर को फाड़कर जल रही होलिका में डाल दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने फुटेज में दिख रहे लड़कों की पहचान कर 18-19 आयुवर्ग के दो लड़कों को आज गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पांच नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली पूरे इलाके में लोग गुस्से से भड़क गए। लोगों ने सड़कों पर उतर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इलाके में तनाव की स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया