बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी के सामने ही हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता, बड़े नेताओं पर लगा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 12, 2021

बिहार में कांग्रेस के लिए कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। पहले दौरे पर ही गए नवनियुक्त प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में जमकर नारेबाजी करने लगे। भक्त चरण दास को अपने पहले ही दौरे में बिहार कांग्रेस में जारी अंतरकलह का आभास हो गया। भले ही भक्त चरण दास का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया लेकिन सदाकत आश्रम पहुंचते ही पार्टी के नेता अलग-अलग गुटों में बंटे नजर आए। सदाकत आश्रम पहुंचते ही कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के बड़े नेताओं की लापरवाही, उदासीनता और पैराशूट नेताओं को टिकट देने के बड़े आरोप लगा डालें। इस दौरान कई नेता आपस में भी भिड़ गए।

इसे भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में होने वाली है बड़ी टूट! पार्टी नेता का दावा- 11 विधायक NDA में हो सकते हैं शामिल

आपको बता दें कि बिहार कांग्रेस प्रभारी और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने आलाकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह अपने स्वास्थ्य कारणों के कारण बिहार के प्रभार से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश की है कि मुझे हल्की जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभाव से मुक्त किया जाए। इससे पहले पार्टी के ही एक नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के 19 में से 11 विधायक पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। कांग्रेस नेता भरत सिंह ने इस बात का भी दावा किया कि यह ज्यादातर विधायक वहीं हैं जिन्होंने पैसे के बल पर टिकट हासिल किया था। इसके बाद यह चुनाव जीत गए। भरत सिंह ने साफ-साफ कहा कि पार्टी के 11  विधायक आने वाले दिनों में एनडीए में जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर