'खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा करते हैं', राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन पर हमला किया और उनका घर छीन लिया। उन्होंने कहा कि देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की है, अच्छा लगता कि बीजेपी के लोग अब मेरे बाद 'जय संविधान' दोहराते। उन्होंने कहा कि भारत के विचार, संविधान और भाजपा द्वारा प्रस्तावित विचारों का विरोध करने वाले लाखों लोगों पर एक व्यवस्थित, पूर्ण पैमाने पर हमला किया गया। हममें से कई लोगों पर व्यक्तिगत हमला किया गया, जिनमें मैं भी शामिल हूं।

इसे भी पढ़ें: 'हम आम आदमी की बात करते हैं, PM Modi केवल ‘मन की बात’ करते हैं', राज्यसभा में खड़गे का प्रधानमंत्री पर वार

राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं?... एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि सिर्फ एक धर्म नहीं है जो साहस की बात करता है। सभी धर्म साहस की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और डर खत्म करने की बात की है...लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं...आप हिंदू हैं ही नहीं। इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उन्हें टोका भी। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर