Tawang में भारत-चीन झड़प को लेकर संसद में हंगामा, नहीं चल सका प्रश्नकाल, अमित शाह ने की विपक्ष की निंदा

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर संसद में हंगामा जारी है। आज संसद के दोनों सदनों में विपक्ष जबरदस्त तरीके से सरकार पर हमलावर रहा। विपक्ष ने संसद में जबरदस्त हंगामा किया है। हालांकि, विपक्ष के इस कृत्य की गृह मंत्री अमित शाह ने निंदा की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि संसद का प्रश्नकाल नहीं चलने देना निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले हैं। भारत की 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं हुआ है। झड़प के वक्त भारतीय सैनिकों ने अपना जज्बा दिखाया है। कुछ ही समय में चीनी सैनिकों को खदेड़ भेजा गया। 

इसे भी पढ़ें: China को टक्कर देने के लिए मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में किया ये काम, जानें कैसे साबित होगा गेमचेंजर

भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगर वे अनुमति देते तो मैं संसद में जवाब देता कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-2007 के दौरान चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपये का अनुदान मिला, जो एफसीआरए के अनुसार उचित नहीं था। इसलिए नियमानुसार गृह मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन रद्द किया। आपको बता दें कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।  

प्रमुख खबरें

Bihar में सम्राट युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वास

Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई कुरकुरी है यह फिल्म?

South India की चिंता खत्म! परिसीमन पर केंद्र का वादा, नहीं होगा भेदभाव

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास तैयारी