UP का Sports Mission 2030: CM Yogi बोले- Commonwealth Games में तिरंगा लहराएंगे हमारे एथलीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जाने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि साल 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण (100वां वर्ष) में राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काम अभी से शुरू होगा, ताकि जब 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण हो, तो राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करें। ये स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुत अच्छा काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बल पर कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करता है, लेकिन कड़ी मेहनत ही उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, जीत के उतने ही करीब पहुंचेंगे। खेल हमें गिरना, फिर उठना और फिर जीतना सिखाते हैं। जो गिरता है, वही उठता है और जो उठता है, वही जीत हासिल करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया