UPSC ने महिलाओं को दी NDA-नौसेना अकादमी परीक्षा में आवेदन की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अविवाहित महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है। एक आधिकारिक वक्तव्य में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने इस बाबत निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। वक्तव्य में बताया गया कि शीर्ष न्यायालय के अंतरिम निर्देश का अनुपालन करते हुए यूपीएससी ने इस परीक्षा के लिए अपनी वेबसाइट पर ‘‘केवल अविवाहित महिला उम्मीदवारों’’ के लिए आवेदन की व्यवस्था करने का फैसला किया है जो राष्ट्रीयता, आयु, शैक्षणिक योग्यता आदि मापदंडों पर खरी उतरती हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी