IAS Puja Khedkar पर UPSC का बड़ा एक्शन, CSE-2022 की उम्मीदवारी को किया रद्द, सभी परीक्षा में शामिल होने पर रोक

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2024

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के आवेदन में अनियमितताओं को लेकर विवादास्पद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी है। निकाय ने उसे यूपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया है। यह निर्णय आयोग द्वारा गहन समीक्षा के बाद आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इससे पहले 19 जुलाई को परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। एक बयान में यूपीएससी ने कहा कि उसने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के दुर्व्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के रेलवे ट्रैक पर सावन की पूजा करते दिखे श्रद्धालुस यात्री चेतन कांबले ने दर्ज कराई शिकायत

यूपीएससी ने अत्यंत निष्पक्षता और नियमों के सख्त पालन के साथ अपनी सभी परीक्षा प्रक्रियाओं की पवित्रता और अखंडता सुनिश्चित की है। खेडकर को पुणे पुलिस ने अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। यह खेडकर द्वारा पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करने के बाद आया, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार को सत्ता के कथित दुरुपयोग की सूचना दी थी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन