UPSC Prelims परीक्षा 27 जून नहीं अब 10 अक्टूबर को होगी, महामारी चलते टाली गई डेट

By निधि अविनाश | May 13, 2021

UPSC ने 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। देश में COVID-19 की स्थिति को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अब 10 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित कराने का ऐलान किया है। यूपीएससी ने बताया कि, "कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को टाल दिया है, जो 27 जून, 2021 को आयोजित किया जाना था। अब, यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी"। बता दें कि पिछले साल भी सिविल सेवा परीक्षा 31 मई से 4 अक्टूबर तक रिशेड्यूल की गई थी। UPSC ने अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।

अन्य परीक्षाएं भी स्थगित की गईं

यूपीएससी ने हाल ही में जारी कोरोना संकट के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अन्य चल रही सरकारी भर्ती परीक्षा जैसे SSC CGL और SSC CHSL की कुछ परीक्षाओं को भी कोविड-19 महामारी के बीच स्थगित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

IOC, BPCL और HPCL का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में बढ़कर 30106 करोड़ रुपये हुआ

India A के 346 रन के जवाब में New Zealand A ने बॉयल के शतक से बनाए 218/3

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

चेन्नई ओपन में Vaishnavi, Sahaja और माया को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश