संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय) का अंतिम परिणाम घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2023

नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 204 अभ्यर्थियों (146+43+15) की योग्यता के क्रम में सूची तैयार की गई है। इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), सितंबर, 2022 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है