यूपीएससी ने 31 मई को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को टाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि कोविड-19 के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन को देखते हुए 31 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया है और परीक्षा की नई तारीखों पर इस महीने के अंत तक निर्णय किया जाएगा। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों में आयोजित की जाती है -- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस परीक्षा के जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। इस परीक्षा में प्रति वर्ष लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से आयोग ने करीब 796 रिक्तियों को भरने की घोषणा की थी। कोविड-19 के कारण लागू तीसरे चरण के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए स्थिति की समीक्षा के लिए आयोग की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। यूपीएससी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, ‘‘प्रतिबंधों को बढ़ाने का संज्ञान लेते हुए आयोग ने निर्णय किया है कि वर्तमान में परीक्षाएं आयोजित करना और साक्षात्कार लेना संभव नहीं होगा।’’ इसने कहा कि 31 मई को होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 को आगे के लिए टाला जाता है। विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘चूंकि परीक्षा भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए भी स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, इसलिए भारतीय वन सेवा की परीक्षा की तिथि भी टाली जाती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: JEE और NEET परीक्षाओं की नयी तारीख पांच मई को होगी घोषित

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर