MP में कब होंगे नगरीय निकाय चुनाव ? शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

इंदौर। नगरीय निकाय चुनावों के लिए मध्य प्रदेश सरकार को पूरी तरह तैयार बताते हुए राज्य के शहरी विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ये चुनाव मार्च-अप्रैल के दौरान कराए जा सकते हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, नगरीय निकायों के चुनावों के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है और हमने इनके अलग-अलग पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग को इन चुनावों का कार्यक्रम तय करना है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर