राखी सावंत के साथ तुलना होने पर उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात कि सब रह गए हैरान

By प्रिया मिश्रा | Feb 16, 2022

बिग बॉस ओटीटी फेम मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, राखी सावंत भी अपने विवादस्पद बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, जब दोनों की तुलना की गयी तो इस पर उर्फी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  

ऐसा था उर्फी का रिएक्शन 

राखी के बारे में बात करते हुए उर्फी ने कहा, "वह जो कुछ भी करती है, उसे किसी की परवाह नहीं है। मेरा मतलब है कि आज वह अपने लिए अच्छी कमाई कर रही है इसलिए मुझे लगता है कि वह कई मायनों में एक प्रेरणा है। मुझे उससे तुलना करने में कोई आपत्ति नहीं है, यह वास्तव में एक सम्मान है। वह शून्य से आई थी और अब वह वहीं है जहां वह है। मुझे उससे तुलना करने में कोई आपत्ति नहीं है, मुझे महिलाओं को नीचा दिखाना पसंद नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: स्कूटी पर घूमने निकलीं उर्वशी रौतेला से पुलिस ने मांगा ड्राइविंग लाइसेंस तो एक्ट्रेस ने दिखाई ये ट्रिक, देखें वायरल वीडियो

जब पैपराज़ी ने उर्फी से बिग बॉस के घर में राखी के साथ उनकी मुलाकातों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "जब भी हम मिलते हैं, हम बहुत गपशप करते हैं। हम ट्रोल और नकारात्मकता के बारे में चर्चा नहीं करते हैं।"

राखी सावंत ने किया पति रितेश से अलग होने का ऐलान 

वहीं, हाल ही में राखी सावंत ने वैलेंटाइन डे के मौके पर पति रितेश से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए यह घोषणा की थी कि उन्होंने बिग बॉस 15 में एक साथ रहने के बाद रितेश के साथ अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ चीजों से अनजान थी जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं। हमने अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश की है और चीजों पर काम करने की कोशिश की है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि हम दोनों सौहार्दपूर्ण तरीके से आगे बढ़ें और हम दोनों अलग-अलग जीवन का आनंद लें।" बिग बॉस के घर में राखी के प्रति रितेश के व्यवहार पर बहुत सारे दर्शकों ने सवाल उठाए क्योंकि उनमें से अधिकांश को लगा कि राखी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास