MTV Splitsvilla X4 में हिस्सा लेने जा रही हैं Urfi Javed, नेशनल टेलीविज़न पर किसके साथ करेगी रोमांस?

By एकता | Nov 07, 2022

विवादास्पद और अतरंगी कपड़ों के लिए मशहूर टेलीविज़न अभिनेत्री उर्फी जावेद एक बार फिर से रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। बिग बॉस ओटीटी से पहले ही हफ्ते में एविक्ट होने वाली उर्फी जल्द ही डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स4 में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेती नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में हुआ है। इस प्रोमो में अभिनेत्री, शो के अन्य 19 प्रतियोगियों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। उर्फी को स्प्लिट्सविला एक्स4 में देखकर हर कोई हैरान है और अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी बहन के एक्स को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? Janhvi Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री ने स्प्लिट्सविला एक्स4 में हिस्सा लेने को लेकर कहा, 'मुझे हमेशा से शो का शौक रहा है। एक निराशाजनक रोमांटिक व्यक्ति होने के नाते, मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।' स्प्लिट्सविला का नया सीजन 12 नवंबर से टीवी चैनल एमटीवी पर प्रसारित होगा, इसके अलावा दर्शक इसे वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, रणविजय ने शो को अलविदा कह दिया है। इसलिए उनकी जगह इस सीजन को खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी होस्ट करने जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MTV India (@mtvindia)

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें