उर्फी जावेद ने अलिया भट्ट को लेकर कही ये बड़ी बात, नेटिज़ेंस ने उड़ाया मज़ाक, कहा- 'कितना फेंकती रहती है'

By प्रिया मिश्रा | Feb 17, 2022

बिग बॉस ओटीटी में फेमस हुईं एक्ट्रेस-मॉडल उर्फी जावेद कभी अपने आउट-ऑफ़-द-बॉक्स फैशन तो कभी अपने बयानों से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उर्फी को ब्लू कलर की कटआउट ड्रेस पहने बांद्रा में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्हें पैपराजी से बातचीत करते हुए देखा गया, जिसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

 इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि आलिया से वो 5 साल पहले एक पार्टी में मिली थीं। उस दौरान उन्हें देखकर आलिया ने उन्हें प्रिटी कहा था। लेकिन तब उर्फी ने कुछ भी जवाब नहीं दे पाई थीं। उर्फी ने कहा कि मैं बस ये सोचने में लगी थी कि क्या आलिया भट्ट ने सच में उन्हें प्रिटी कहा है।

इसे भी पढ़ें: स्कूटी पर घूमने निकलीं उर्वशी रौतेला से पुलिस ने मांगा ड्राइविंग लाइसेंस तो एक्ट्रेस ने दिखाई ये ट्रिक, देखें वायरल वीडियो

उर्फी ने आगे कहा, "मैंने उन्हें थैंक्यू भी नहीं कहा क्योंकि मैं बहुत डरी हुई थी और मुझे लगता है कि आलिया अब भी सोचती है कि मैं रूड हूं। शायद वह मुझे याद भी नहीं रखती है, लेकिन उस बात ने मुझ पर वास्तव में प्रभाव छोड़ा और मुझे लगा कि भाई।।। 'इतनी बड़ी अभिनेत्री हो कर  भी, उन्होंने मुझसे पहली बात यह कही कि तुम सुंदर हो। वह बात अभी भी मेरे दिमाग में है और मैं उनके जैसी बनना चाहती हूं।"

इसे भी पढ़ें: राखी सावंत के साथ तुलना होने पर उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात कि सब रह गए हैरान

सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मज़ाक

 अब सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी जावेद के वीडियो को देखकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उर्फी को झूठा बता रहा है तो कोई कह रहा है कि राखी सावंत उर्फी से बेहतर हैं। एक यूजर ने लिखा, "राखी सावंत से भी ऊपर चली गई है, कितना फेंकती रहती है।"

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात