Mangal Pandey Birth Anniversary: आजादी के महानायक मंगल पांडे के विद्रोह से शुरू हुई थी स्वाधीनता की अलख

By अनन्या मिश्रा | Jul 19, 2025

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। लेकिन देश की आजादी के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ी गई थी। बता दें कि सबसे पहले साल 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका गया था। इस चिंगारी को भड़काने का काम मंगल पांडे ने किया था। साल 1857 में मंगल पांडे ने भारत के पहले स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मंगल पांडे भारत के ऐसे वीर सपूत थे, जिनके बदौलत आजादी की लड़ाई ने रफ्तार पकड़ी थी। आज ही के दिन यानी की 19 जुलाई को मंगल पांडे का जन्म हुआ था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर मंगल पांडे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी देशों तक पहुंचाए थे योग और वेदांत के दर्शन

क्यों मशहूर हुए मंगल पांडे

साल 85 के भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी ही बटालियन के खिलाफ बगावत कर दी थी। दरअसल, ब्रिटिश शासन ने अपनी बटालियन को एंफील़्ड राइफल दी थी। इसका निशाना अचूक था। लेकिन इस बंदूक में गोली भरने की प्रक्रिया काफी पुरानी थी। राइफल में गोली भरने के लिए कारतूस को दांतों से खोलना होता था। लेकिन मंगल पांडे ने ऐसा करने से मना कर दिया, क्योंकि ऐसी बात फैल चुकी थी कि कारतूस में सुअर और गाय के मांस का उपयोग किया जा रहा है।

अंग्रेजी हुकूमत को मंगल पांडे का विरोध पसंद नहीं आया और उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बगावत ने मंगल पांडे को मशहूर कर दिया और देश की आजादी की ज्वाला में घी डालने का काम किया। इसी कारण से मंगल पांडे को स्वतंत्रता सेनानी कहा गया। हालांकि 1857 का विद्रोह सिर्फ बंदूक की एक गोली के कारण शुरू हुआ था, लेकिन इसका नतीजा देश को आजादी मिलने तक जारी रहेगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था।

मृत्यु

बैरकपुर में ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला करने और उनके खिलाफ विद्रोह करने के कारण 08 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे को फांसी दी गई। मंगल पांडे को फांसी तय डेट से 10 दिन पहले दी गई, क्योंकि ब्रिटिश हुकूमत को यह डर था कि मंगल पांडे की फांसी से हालात अधिक बिगड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर