कोरोना से डगमगाई अर्थव्यवस्था! सज्जन जिंदल ने कहा- तत्काल कदम उठाने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

नयी दिल्ली।  जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) समूह के चेयरमैन उद्योगपति सज्जन जिंदल ने मंगलवार को देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के निष्क्रिय पड़ने से पहले हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे। कोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं। जिंदल ने कहा कि बंद की वजह से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने में भले ही मदद मिली हो, लेकिन हमें अनिवार्य तौर पर अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें अर्थव्यस्था को निष्क्रिय होने से बचाने को लेकर जागने की जरूरत है। वरना अर्थव्यस्था को फिर से सक्रिय करने में बहुत वक्त लगेगा। अर्थव्यवस्था में मंदी देश के लिए भी खतरा है।’’ जिंदल ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे लिए तब तक परेशानी बना रहेगा जब तक उसका टीका नहीं ढूंढ लिया जाता। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अब हमें नयी तरह की परिस्थितियों को सामान्य मानते हुए इसके हिसाब से काम करने के तरीके ढूंढने होंगे ताकि कम से कम अवधि में अर्थव्यवस्था को उसकी पूर्व क्षमता के अनुसार खड़ा कर सकें।

प्रमुख खबरें

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल