बढ़ गया है यूरिक एसिड तो गर्मियों में करें नींबू पानी का सेवन, जल्द मिलेगी राहत

By एकता | Mar 23, 2022

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह लगभग हर दूसरे व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होती है। यूरिक एसिड के बढ़ने की वजह से ज्वाइंट में पेन, मसल्स में सूजन जैसी समस्या होने लगती है और वक़्त रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह किडनियों को भी ख़राब कर सकता है। जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो हमें कई तरफ की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको हेल्दी और फिट रहना है तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बेहद जरुरी है। वैसे तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के कई तरीके हैं पर नींबू पानी एक आसान और असरदार उपाय है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान संबंध बनाने को लेकर क्या आपके दिमाग में भी हैं सवाल? जवाब जाने के लिए पढ़िए

नींबू आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा और भारतीय रसोईयों में भी हर दिन इसका इस्तेमाल होता है। गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई नींबू पानी पीने से परहेज करता होगा। यूरिक एसिड को कम करना चाहते है तो आप सुबह उठकर खली पेट ठंडे या गर्म पानी में नींबू का रास मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इस नींबू पानी में काला नमक या चीनी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें