सेक्स करने के बाद पेशाब करना है बेहद जरुरी, नहीं करने से महिलाओं को झेलनी पड़ सकती है यह गंभीर समस्या

By एकता | Feb 09, 2022

फिजिकल और मेन्टल हेल्थ को बैलेंस करने के लिए एक उम्र के बाद सेक्स करना जरुरी हो जाता है। सेक्स करना जितना जरुरी है, उतना ही जरुरी है इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान में रखना। इन्हीं में से एक है सेक्स के बाद पेशाब करने की बात। ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि सेक्स करने के बाद पेशाब करने से प्रेगनेंसी होने की संभावना कम हो जाती है, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आईये जानते हैं कि सेक्स करने के बाद पेशाब करना क्यों जरुरी है और एक्सपर्ट्स की इसपर क्या राय है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत के सामान है जौ का पानी, रोजाना सेवन से दूर होंगी ये बीमारियाँ

महिलाओं के लिए सेक्स के बाद पेशाब करना क्यों महत्वपूर्ण है?

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सेक्स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करना चाहिए। यह उनके यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। दरअसल महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है और उसमें संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। सेक्स करने के दौरान पुरुषों के मूत्र से बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में चले जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेक्स करने के बाद 30 मिनट के अंदर पेशाब करने की और साथ ही प्राइवेट पार्ट को पानी से साफ़ करने की भी सलाह देते हैं। ऐसा करने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।


पुरुषों के लिए सेक्स करने के बाद पेशाब करना कितना महत्वपूर्ण है?

पुरुषों को सेक्स करने के बाद पेशाब करने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल, सेक्स के दौरान बैक्टीरिया पुरुषों के मूत्रमार्ग में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाता है इसलिए इनमें इन्फेक्शन का खतरा न के बराबर होता है। अगर सेक्स के बाद पुरुष पेशाब करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्किंग हैं तो इन टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल

प्रेगनेंसी से बचने के लिए सेक्स के बाद पेशाब करना चाहिए?

अगर आप प्रेगनेंसी से बचने के लिए सेक्स के बाद पेशाब करते हैं तो इस बात को आज ही दिमाग से निकल दीजिये। इन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। सेक्स के बाद प्रेगनेंसी से बचना चाहते हैं तो आप अन्य उपाय आजमा सकते हैं।


सेक्स के बाद पेशाब करते समय जलन होती है?

अगर आपको पेशाब करने के दौरान जलन होती है या आपके प्राइवेट पार्ट में सूजन महसूस हो रही है तो इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन समझने की भूल न करें। सेक्स के बाद अक्सर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन और सूजन जैसी समस्या हो जाती है, जो 2-3 दिन में खुद ठीक हो जाती है। अगर आपको ज्यादा दिनों ये समस्या रहती है तो डॉक्टर की सलाह लें। 

प्रमुख खबरें

GOAT India Tour 2025 | मेस्सी और तेंदुलकर की जुगलबंदी ने वानखेड़े में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ा

Randeep Hooda ने सेल्यूलर जेल का दौरा किया, स्वातंत्र्य वीर सावरकर की शूटिंग को किया याद

हांगकांग की सबसे बड़ी लोकतंत्र समर्थक पार्टी ने खुद को किया भंग, तीन दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहने के बाद क्यों उठाया ये कदम

Bondi Beach terror attack: आतंकियों के घर छापेमारी जारी, आतंकी की गाड़ी से मिला ISIS का झंडा