स्कूटी पर घूमने निकलीं उर्वशी रौतेला से पुलिस ने मांगा ड्राइविंग लाइसेंस तो एक्ट्रेस ने दिखाई ये ट्रिक, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया मिश्रा | Feb 16, 2022

बॉलीवुड की स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक और डिजाइनर आउटफिट से फैंस को सरप्राइज देती हैं। कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद उर्वशी रौतेला की फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर बढ़ती जा रही है। हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस लग्जरी कार में नहीं बल्कि स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला स्कूटी पर सैर करती नज़र आ रही हैं। लेकिन इतने में ही एक पुलिसवाला उनकी स्कूटी को रोककर उनसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगता है। जिसके बाद उर्वशी घबराई हुई नजर आती हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन को देखकर ऐसा लगता है कि उनके पास लाइसेंस नहीं है। लेकिन बाद में उर्वशी कागजात दिखाकर वहां से मुस्कुराते हुए चलते बनती हैं। 

रील लाइफ का है वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो को खुद उर्वशी ने पिछले साल अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। अब ये वीडियो उनके एक फैन पेज से शेयर किया गया है। जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग के दौरान का है। इसमें उर्वशी एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। 

तमिल में डेब्यू करने की तैयारी 

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला आखिरी बार अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ 'वर्साचे बेबी' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब जियो स्टूडियोज की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। वह बहुत जल्द तमिल में भी डेब्यू करने वाली हैं। पता चला है कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसमें उर्वशी एक आईआईटीएन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर 'ब्लैक रोज' और 'थिरुतु पायल 2' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@myloveurvashirautela_mylife)

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास