Urvashi Rautela को भारी पड़ गयी उनकी फैशन चॉइस, ऑउटफिट को लेकर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

बॉलीवुड की स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक और डिजाइनर आउटफिट से फैंस को सरप्राइज देती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला को अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा। उर्वशी ने इन फोटो में ऐसी आउटफिट पहनी है, जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ललित मोदी संग रिलेशन की खबरों के बीच सुष्मिता ने शेयर की सुपरबोल्ड फोटो, कैप्शन में लिखा - आई लव यू

सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी कि इन तस्वीरों को देखते ही अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने तो बेशर्मी की हद पार कर दी है।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'मैम टाइम निकालकर जींस तो सिलवाए लेते।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद उर्वशी रौतेला यह जींस पहनने से पहले यह भूल गई थी, उनकी ये पैंट गलत जगह से फटी हुई है।'

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'द लीजेंड' से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उर्वशी के साथ साउथ एक्ट्रेस अरुल सरवनन और विजय कुमार भी लीड रोल में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया