नसीम शाह को नजरअंदाज कर अब उर्वशी ने छोटू भैया से मांगी माफी, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

एशिया कप की शुरुआत से ही उर्वशी रौतेला चर्चा को विषय रही हैं। उर्वशी और टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत अफेयर की बात किसी से छुपी नहीं है। वहीं, दोनो के बीच हुई अनबन भी जगजाहिर है। इसके बाद एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह को लेकर भी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। 

'Sorry...I am Sorry'- उर्वशी रौतेला 

दरअसल, उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच कुछ दिन पहले सोशल मीडिया वार देखने को मिला था। उस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में पंत की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि किसी शख्स ने होटल में उनका 10 घंटे इंतजार किया था। वहीं, ऋषभ पंत ने स्टोरी लगाई थी कि पीछा छोड़ दो बहन। हलांकि कुछ समय बाद उन्होने उसको हटा दिया था।

इसके बाद उर्वशी ने तीखा जवाब देते हुए पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर कहा था, 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बन्धन मुबारक हो।'

हालांकि अब उर्वशी से एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि आप ऋषभ पंत को लेकर कोई मैसेज देना चाहती हैं। पहले तो उर्वशी ने बोला कि मैं कुछ नहीं कहना चाहती। उसके बाद उर्वशी अचानक हाथ जोड़कर माफी मांगती दिखीं। उन्होने कहा, 'Sorry...I am Sorry'.

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी