Venezuela में अमेरिकी कार्रवाई खतरनाक मिसाल कायम करती है: UN chief

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि ये घटनाक्रम ‘‘खतरनाक मिसाल’’ कायम करते हैं।

गुतारेस ने कहा कि वेनेजुएला की स्थिति से अलग, ‘‘ये घटनाक्रम एक खतरनाक मिसाल कायम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘इस बात की गहरी चिंता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान नहीं किया गया।’’

मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के संघीय अधिकारियों ने मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश और अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश के आरोपों में अभियोग लगाया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की थी कि अमेरिका ने वेनेजुएला और मादुरो के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने’’ पर ‘‘सफलतापूर्वक’’ हमला किया और ‘‘मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है एवं उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर