कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) इंग्लैंड स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड को निशाना बनाकर कथित आतंकवादी हमले की साजिश की जांच के बीच अमेरिकी वायुसेना ने वहां तैनात अपने सभी बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इन विमानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया गया था। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर रविवार को बताया कि इन बमवर्षक विमानों को अमेरिका में उनके मूल ठिकानों पर वापस भेज दिया गया है।

’’ पिछले सप्ताह मध्य लंदन में ब्रिटेन-ईरानी नागरिकता वाले एक व्यक्ति को आतंकवादी हमले की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी सितंबर के अंत में आरएएफ फेयरफोर्ड में हुई एक घटना के बाद की गई। ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस घटना को तेहरान से जोड़ा है।

ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है, लेकिन वह पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी सैन्य अड्डे को वह वैध लक्ष्य मानता है। ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि ईरान से जुड़े उसके समर्थक संगठनों ने ब्रिटेन और अन्य देशों में आगजनी तथा अन्य हमलों की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें से कई हमले यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए और उनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना था।

लंदन से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित आरएएफ फेयरफोर्ड का इस्तेमाल पश्चिम एशिया में दशकों से चले आ रहे विभिन्न संघर्षों के दौरान अमेरिकी बमवर्षक विमानों के लिए किया जाता रहा है।

प्रमुख खबरें

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क