अमेरिका के हवाई हमले से यमन की राजधानी में आठ लोगों की मौत: हूती विद्रोही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2025

हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि यमन की राजधानी पर अमेरिका द्वारा किये गये हवाई हमलों में रविवार की रात कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, अमेरिकी सेना ने भी माना है कि उसने पिछले एक महीने में 800 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं।

अमेरिका ने कहा है कि वह अपने हवाई हमले जारी रखेगा। ये हमले 15 मार्च से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में शुरू हुए थे। बयान में कहा गया, ईरान निस्संदेह हूतियों को समर्थन दे रहा है।

हूती हमारी सेनाओं पर हमले केवल ईरानी सरकार के समर्थन से ही कर पा रहे हैं। सोमवार सुबह हूतियों ने एक फुटेज जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सना के उत्तर में बानी अल हरीथ जिले को निशाना बनाया।

फुटेज में मलबे के बीच खून के धब्बे और एक टूटा हुआ ट्रक देखा जा सकता है। हूतियों के अल-मसीरा समाचार चैनल ने बताया कि हमले में आठ लोग मारे गए, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की।

प्रमुख खबरें

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में

फैशन जगत में शोक की लहर: सुपरमॉडल Cindy Crawford के बेटे Presley Gerber का 27 साल की उम्र में निधन