सीरिया को सहायता पहुंचाने के सिलसिले में तुर्की रवाना हुईं अमेरिकी राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड यह सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार देर रात तुर्की रवाना हुईं कि विभिन्न सीमाओं से सीरिया तक मानवीय सहायता पहुंचायी जाए। दरअसल, रूस ने केवल एक सीमा से मानवीयता सहायता पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सीरिया सरकार को लाखों जरूरतमंदों को दी जाने वाली हर तरह की सहायता पर नियंत्रण रखना चाहिए। ग्रीनफील्ड की यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेश की अवधि 10 जुलाई को समाप्त हो रही है।

इसे भी पढ़ें: सुस्त हुआ कोरोना वायरस! भारत में 24 घंटों में 3,207 मरीजों की मौत, 1,32,788 नए मामले

उनके बीच सीरिया, रूस के साथ तुर्की के सहयोग और पूर्वी भूमध्यसागर में तुर्की के नौसैन्य हस्तक्षेप को लेकर भी मतभेद हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन ने मंगलवार को घोषणा की कि ग्रीनफील्ड बुधवार से शुक्रवार तक तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर ‘‘अमेरिका-तुर्की संबंध मजबूत करने, वैश्विक चुनौतियों से निपटने और सीरिया के मामले पर सहयोग बेहतर बनाने को लेकर हमारे नाटो सहयोगी के साथ काम करने के अवसरों पर चर्चा करेंगी’’।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान