अमेरिका ने श्रीलंका के निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

अमेरिका ने श्रीलंका के निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो द्वीप राष्ट्र के लिए प्रस्तावित प्रारंभिक दर से 24 प्रतिशत कम है। शुल्क वार्ता की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है, इसलिए श्रीलंकाई अधिकारी और कटौती के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। नया शुल्क सात अगस्त से लागू होगा।

अमेरिका ने पिछले महीने यह शुल्क घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। श्रीलंका के निर्यातक हर वर्ष करीब तीन अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का माल अमेरिका को भेजते हैं। वियतनाम और बांग्लादेश जैसे क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक बने रहने के लिए वे 20 प्रतिशत से कम शुल्क की उम्मीद कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!