अमेरिका ने हुवावेई समेत चीन की अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों पर लगाया वीजा पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका ने हुवावेई समेत चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों के कर्मचारियों के ऊपर वीजा पाबंदियां लगाने की बुधवार को घोषणा की। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि ये पाबंदियां उन कर्मचारियों के ऊपर लगायी जायेंगी, जिनके खिलाफ चीन की सरकार की मानवाधिकार के उल्लंघन में मदद करने के साक्ष्य हैं। इससे चीन तथा अमेरिका के बीच पहले से तनावपूर्ण चल रहे संबंध के और बिगड़ जाने की आशंकाएं हैं। चीन के ऊपर संसाधन संपन्न उत्तर-पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में बड़े पैमाने पर हिरासत, धार्मिक उत्पीड़न और उइगर व अन्य लोगों की जबरन नसबंदी जैसे मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप है। अमेरिका ने पिछले सप्ताह चीनकी कम्युनिस्ट पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुख सहित चीन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध और वीजा पाबंदियां लगाया था। ये पाबंदियां उगगुर तथा कजाक समेत मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में अन्य अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों को लक्षित करने वाले कथित मानवाधिकार हनन के लिये लगाये गये थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर