अमेरिका में सेना और मरीन के पास पहली बार सीनेट की ओर से नियुक्त कोई प्रमुख नहीं : Lloyd Austin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को सेना प्रमुख के पद छोड़ने के मद्देनजर आगाह किया कि सेना की तैयारी और कर्मियों को जोड़े रखने की उसकी क्षमता खतरे में है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख के पद छोड़ने के बाद अमेरिकी इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब दो जमीनी सशस्त्र बलों (सेना और मरीन) के पास सीनेट द्वारा नियुक्त प्रमुख नहीं है।

इसे भी पढ़ें: नितिन देसाई आत्महत्या मामले में ईसीएल फाइनेंस, एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ऑस्टिन ने कहा, रक्षा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार, आज हमारी दो सेवाएं सदन की पुष्टि वाले नेतृत्व के बिना चल रही हैं। महान दलों को महान नेतृत्व की आवश्यकता होती है और यह सबसे ताकतवर बल की ताकत बनाए रखने के लिए बेहद अहम है। सेना प्रमुख जेम्स मैककॉनविले की जगह उप प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को अगला प्रमुख नामित किया गया है। वहीं, मरीन जनरल एरिक स्मिथ को बल के अगले कमांडेंट के रूप में नामित किया गया है। हालांकि, सीनेट द्वारा दोनों के नाम की पुष्टि नहीं किए जाने की वजह से वे फिलहाल कार्यकारी प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!