US Army का Apache helicopter Texas में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

अमेरिका में मध्य टेक्सास के एक खुले इलाके में सेना का अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई, जिसके कारण आस-पास के कई घरों को खाली कराना पड़ा।

कोलमैन ने बताया कि दुर्घटना की जांच फोर्ट हुड के आपराधिक जांच प्रभाग के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने कहा, ‘‘हमारी तत्काल प्राथमिकता घटनास्थल को सुरक्षित करना और शुरुआती राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग करना है। हम चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया