ताइवान पहुंचीं US असेंबली की स्पीकर नैन्सी पेलोसी, चीन ने कहा- अमेरिका ने तोड़ा अपना वादा

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

अमेरिका और चीन के बीच तनाव और भी बढ़ सकता है। अमेरिकी सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। हालांकि, चीन लगातार इसका विरोध करता रहा है। चीन ने अमेरिका के सामने इस को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की थी। बावजूद इसके नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। फिलहाल ताइवान में लेवल 2 का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 1996 के बाद ताइवान में ऐसी परिस्थिति आई है। नैन्सी पेलोसी ने कहा कि हमारी यात्रा ताइवान के कई कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों में से एक है - और यह किसी भी तरह से लंबे समय से संयुक्त राज्य की नीति का खंडन नहीं करता है, जो 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम, यूएस-चीन संयुक्त विज्ञप्ति और छह आश्वासनों द्वारा निर्देशित है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध करना जारी रखता है।

इसे भी पढ़ें: 267 गुणा विशाल देश, 10 गुणा बड़ी सेना, फिर भी ताइवान पर हमले से पहले 100 बार सोचगा ड्रैगन, ये है वजह

चीन पेलोसी के इस दौरे को लेकर लगातार नाराजगी व्यक्त कर रहा है। चीन ने साफ तौर पर कहा है कि अमेरिका इसके लिए गंभीर परिणाम झेलने को तैयार रहें। अमेरिका खतरनाक जुआ खेल रहा है। फिलहाल चीन के लड़ाकू विमान ताइवान सीमा क्षेत्र के आसपास घूम रहे हैं। चीन में फिलहाल सिविल डिफेंस सायरन बज रहे हैं। उधर, रूस भी इस मामले को लेकर चीन के साथ खड़ा है। ऐसे में कहीं ना कहीं आने वाले दिनों में चीन और अमेरिका के बीच टकराव की स्थिति और बढ़ सकती है और दुनिया दो केंद्रों में बंटा दिखाई दे सकता है। नैन्सी पेलोसी 25 साल से ज्यादा वक्त में ताइवान यात्रा पर आने वाली अमेरिका की सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने कहा कि ‘ताइवान मामले पर’ अमेरिका का धोखा ‘‘उसकी राष्ट्रीय साख को दिवालिया बना रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: चीन की धमकी का नहीं कोई असर, अमेरिका ने भी कसी कमर, ताइवान का दौरा करेंगी नैन्सी पेलोसी

वांग ने एक बयान में कहा कि ताइवान के मुद्दे पर कुछ अमेरिकी राजनेता आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा... लोगों को परेशान करने वाला अमेरिका का चेहरा फिर से सामने हैं और यह दिखाता है कि वह शांति भंग करने में दुनिया में शीर्ष पर है। ताइवान के स्थानीय मीडिया के अनुसार पेलोसी मंगलवार की रात यहां पहुंच सकती हैं। ताइवान के तीन सबसे बड़े अखबारों... ‘यूनाइटेड डेली न्यूज’, ‘लिबर्टी टाइम्स’ और ‘चाइना टाइम्स’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पेलोसी मंगलवार की रात ताइवान में रुक सकती हैं। वहीं, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वहीं, ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित ग्रांड हयात होटल के आसपास बैरीकेड लगा दिए गए हैं और सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Silent Killer बन रहा High BP, जानें ये Symptoms और बचाव के उपाय

भारत में तैयार हुआ पहला ट्रांसपोर्ट विमान, देखने पहुंची वायुसेना, अमेरिका ने ईरान में पायलटों को बचाने के लिए किया था इस्तेमाल

Old Gold Exchange Schemes पर टूट रहे ग्राहक, 18 Carats Bridal Jewellery Collections बाजार में छाए

भारत के खिलाफ प्लान बना रही थी खतरनाक महिलाएं, रूस भी हिल गया!