By अभिनय आकाश | Oct 30, 2026
ईरान के केश्वम द्वीप पर अमेरिका ने हमला किया है। यूएस एयरफोर्स ने मिसाइल लांचर को टारगेट किया है। हमले में ईरानी मिसाइल लांचर तबाह हुआ है। सेंट कॉम अधिकारी ने कहा कई दिनों से थी इस इलाके पर नजर और अब हमले की भी खबर सामने आ रही है। सेंट कॉम के अधिकारी ने कहा है कि कई दिनों से इस इलाके पर हमारी नज़र थी और अब हमला हुआ है। सुरंग से टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। टक्कर के बाद जहाज में जोरदार धमाका हुआ। आईआरजीसी ने दावा किया चौथा जहाज भी बारूदी सुरंग की चपेट में आया और ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका मिड टर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमला संभव है। सॉम प्रमुख ब्रैट कूपर और ट्रंप की मुलाकात भी हुई है। ब्रैट कूपर ने ट्रंप को दी है। ईरान पर पूरी जानकारी। ईरान पर हमले की तैयारी के बीच यह अहम बैठक है। तो ईरान पर नए हमले का काउंट डाउन। जी हां, खबर क्या है? सबसे पहले यह देखिए। यूएस ने ईरान पर फिर से हमले की तैयारी शुरू की है। ईरान पर हमले की तैयारी के बीच अहम बैठक। सेंट कॉम प्रमुख ब्रट कूपर ने ट्रंप को ब्रीफ किया। ईरान पर संभावित सैन्य विकल्पों की जानकारी दी। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य तैयारी पर चर्चा। जरूरत पड़ने पर जवाबी कारवाई की भी तैयारी।
कैबिनेट बैठक के दौरान, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राजनयिक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय परामर्शों पर एक रिपोर्ट पेश की। इसमें विशेष रूप से कतरी प्रतिनिधिमंडल और पाकिस्तान के सेना प्रमुख की यात्राओं का जिक्र था। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के रुख में यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश में, ईरान के सबसे शक्तिशाली कट्टरपंथियों में से एक के साथ सीधा संपर्क साधा है। वेंस ने मोहसेन रेज़ाई को एक पत्र भेजा, जो ईरान की 'सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद' के सचिव हैं और 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के पूर्व कमांडर रह चुके हैं। इस पहल का मकसद यह पता लगाना था कि क्या वाशिंगटन और तेहरान बातचीत के लिए कोई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यह पत्र ट्रम्प के निर्देश पर भेजा गया था, और राष्ट्रपति को इस पहल के बारे में पूरी जानकारी है।