अमेरिका ने सऊदी अरब के 16 नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

वाशिंगटन। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में भूमिका को आधार बनाते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सऊदी अरब के 16 नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खशोगी हत्याकांड से निपटने के अपने तरीकों को लेकर अकसर कटु आलोचना के शिकार होते रहे हैं। अमेरिकी अखबार के लिए लिखने वाले पत्रकार खशोगी की दो अक्टूबर, 2018 को इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी।

खशोगी की हत्या सऊदी अरब के खुफिया विभाग के 15 अधिकारियों की एक टीम ने की थी जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी बहुत आलोचना हुई। सच्चाई यह है कि सीआईए से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिकी सीनेट द्वारा सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान को हत्या के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ठहराए जाने के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से सार्वजनिक रूप से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: US ने खशोगी का जिक्र कर सऊदी अरब में मानवाधिकार उल्लंघन पर उठाए सवाल

कार्रवाई करने के बजाए ट्रंप ने जोर दिया कि सऊदी अरब हथियारों का बड़ा खरीददार है और क्षेत्र में ईरान के खिलाफ अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी भी। विदेश विभाग ने 16 लोगों की सूची जारी कर उनपर लगे प्रतिबंध की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Didi आप हारी नहीं, Mamata Banerjee को हौसला देकर बोले Akhilesh Yadav, BJP के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

ट्रेन में ले जाना है Pet? जानें Indian Railways के नए Rules, बुकिंग और किराए की पूरी जानकारी

Top 10 Breaking News 7 May 2026 | One-year of Operation Sindoor | Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे पवन