अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को बताया यूएस-भारत साझेदारी का उदाहरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के हित की खातिर कई चुनौतियों का समाधान निकालने में सक्षम हैं और कोविड-19 महामारी से लड़ाई में दोनों देशों के बीच की साझेदारी इसकी मिसाल है। अधिकारी ने कहा कि महामारी की शुरुआत से ही, जब दुनिया वायरस के बारे में तथ्यात्मक जानकारी पाने के लिए बैचेन थी और निजी रक्षात्मक उपकरणों एवं अन्य चिकित्सा सामग्रियां खोज रही थी, भारत तब से ही अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सा शास्त्र में हमारा सहयोगपूर्ण रुख भारत-अमेरिका साझेदारी के विश्व पर सकारात्मक प्रभाव का बढ़िया उदाहरण है।’’ 

प्रमुख खबरें

Sanya Malhotra-Rishabh Sharma का एक साल पुराना सीक्रेट अफेयर खत्म! एक दूसरे को किया Unfollow

Assam, Kerala, Puducherry में Voting खत्म, EVM में कैद हुई दिग्गजों की किस्मत, 4 मई को फैसला

शांति की पहल के नाम पर खड़ा किया भ्रम का तूफान, पढ़िये शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की हास्यास्पद दास्तान

Congress Manifesto: तमिलनाडु में महिला कार्ड, खाते में पैसे और 10,000 Women Commandos की भर्ती का ऐलान