अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ी: व्हाइट हाउस सलाहकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही। व्हाइस हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नावारो ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बैठक के बाद अब यह वार्ता सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई के अमेरिका में 5जी वायरलेस नेटवर्क के विकास में भागीदारी की रोक जारी रहेगी। हालांकि, अमेरिका ने कंपनी को लेकर अपना रुख कुछ नरम किया है। 

नावारो ने सीएनबीसी से कहा कि हमारे बीच फिर बातचीत हो रही है। हम पहले से फोन पर बात कर रहे थे। अब संभवत: यात्राएं होंगी। सभी कुछ अच्छा है। उन्होंने कहा कि निवेशक की दृष्टि से कहें तो आज की तारीख तक जो काम हुआ है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि बातचीत पटरी पर है। 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा