G20 Meeting: अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर, चेन्नई में जी20 जलवायु बैठक में लेंगे भाग

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

जलवायु के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन केरी चीन से लौटने के कुछ दिनों बाद मंगलवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान केरी चेन्नई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि भारत में केरी 28 जुलाई को चेन्नई में होने वाली जी20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता मंत्रियों की बैठक (ईसीएसएम) में भाग लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हिरासत में लिए गए अमेरिकी सैनिक के मामले में संयुक्त राष्ट्र कमान ने उत्तर कोरिया से वार्ता शुरू की

तीसरी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की बैठक भी 21 मई को भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत हुई थी। तीन दिवसीय बैठक में जी20 देशों और 10 आमंत्रित देशों के 141 प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई। 14 अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विचार-विमर्श में भाग लिया। ईसीएसडब्ल्यूजी के लिए उल्लिखित तीन प्राथमिकताएँ भूमि क्षरण को रोकना, एक चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और नीली अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना था। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार