अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार के कहा कि वह सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को आपात स्थिति में रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा है। एअर इंडिया ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा था कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। बयान में बताया गया था कि विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे तथा इसे रूस के मगादान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

इसे भी पढ़ें: US Spy Satellites: अंतरिक्ष मिशन में US को चैलेंज दे रहा चीन, अब अमेरिका करने जा रहा है ये काम

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हमें अमेरिका आ रहे एक विमान को आपात स्थिति में रूस में उतारे जाने के बारे में जानकारी मिली है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। मैं अभी विमान में सवार अमेरिकी नागरिकों की संख्या के बारे में नहीं बता सकता।’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘यह अमेरिका आ रही उड़ान थी, तो यकीननइसमें अमेरिकी नागरिक भी सवार होंगे। खबरों के अनुसार, एअर इंडिया ने बताया है कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरा विमान भेज रही है, लेकिन मैं चाहूंगा कि विमानन कंपनी इस मामले में आगे कुछ भी नहीं बोले।

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत