अमेरिकी कोर्ट ने इन्फोसिस, एप्पल के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज कर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कैलिफोर्निया की एक जिला अदालत ने एप्पल और इंफोसिस के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी को लेकर दायर मुकदमे को खारिज कर दिया। एक आंतरिक व्यक्ति (व्हीसल ब्लोअर) ने इन कंपनियों के खिलाफ 2016 में यह मुकदमा दायर किया था। मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि दोनों कंपनियों ने दो भारतीयों को एच-1बी वीजा के बजाय बी-1 वीजा पर प्रशिक्षण के लिये लायी थी।

उल्लेखनीय है कि बी-1 वीजा की तुलना में एच-1बी वीजा अधिक खर्चीला है। एप्पल इनसाइडर वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बी-1 वीजा के आधार पर प्रशिक्षुओं का काम करना स्वीकृत है। अदालत ने भी एप्पल के पक्ष को स्वीकार किया और माना कि एप्पल तथा इंफोसिस ने किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं की।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह