अमेरिकी अदालत ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर लगाया 20 लाख डॉलर का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक न्यायाधीश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बृहस्पतिवार को 20 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया। ट्रम्प पर यह जुर्माना अपने एक धर्मार्थ संगठन के धन का दुरुपयोग खुद के राजनीतिक एवं कारोबारी लाभ के लिए करने को लेकर लगाया गया है। न्यूयॉर्क राज्य के न्यायाधीश सेलियन स्कारपुला ने ट्रंप को यह राशि कई धर्मार्थ संगठनों को देने का आदेश दिया है।

न्यायाधीश ने यह फैसला न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के कार्यालय द्वारा ट्रंप के खिलाफ दायर वाद पर सुनाया। यह वाद ट्रंप फाउंडेशन की संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर दायर किया गया था। न्यायाधीश ने कहा कि ट्रंप ने 2016 में आयोवा कॉकस की दावेदारी के लिए अनुदान जुटाने की खातिर चुनाव प्रचार में शामिल उनके कर्मियों को संस्था के साथ काम करने के लिए अनुचित तरीके से अनुमति दी। न्यायाधीश स्कारपुला ने कहा कि चंदा जुटाने का यह कार्यक्रम, “ट्रंप के राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाने के मकसद” से आयोजित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी