अमेरिका में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, तीन हफ्तों में दोगुना हुए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के महीनों बाद फिर से वृद्धि देखी जा रही है और पिछले तीन हफ्तों में हर दिन नए मामलों की संख्या दुगुनी हो रही है। इसके पीछे तेजी से फैल रहा डेल्टा स्वरूप, टीकाकरण की कम दर और अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर एकत्रित हुई भीड़ वजह है। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या में 23,600 की वृद्धि हुई जबकि 23 जून को यह 11,300 तक थी। दो राज्यों मेन तथा दक्षिण डकोटा में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सेंट लुइस में स्कूल ऑफ मेडिसिन के संक्रामक रोग प्रभाग के सह-निदेशक डॉ. बिल पाउडरली ने कहा, ‘‘यह कोई संयोग नहीं है जब स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत के बाद ठीक उसी वक्त हम मामले बढ़ते हुए देख रहे हैं जब हमें ऐसा होने की उम्मीद थी।’’

इसे भी पढ़ें: चीन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का स्वागत किया

शिकागो के अधिकारियों ने मंगलवार को एलान किया कि मिसौरी और अरकंसास से आने वाले उन लोगों को 10 दिन के लिए पृथक वास करना होगा या कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। इस बीच, मिसीसिप्पी में स्वास्थ्य विभाग ने वायरस और टीकों के बारे में ‘‘बढ़ती गलत सूचना’’ के कारण अपने फेसबुक पेज पर कोविड-19 के बारे में पोस्ट ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं। मिसीसिप्पी के अधिकारी 65 तथा उससे अधिक आयु के लोगों को घरों के भीतर बड़ी सभाओं से बचने की भी सलाह दे रहे हैं क्योंकि पिछले तीन हफ्तों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 150 फीसदी तक बढ़ी है। लुइसियाना के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के मामले उन लोगों में ज्यादा बढ़ रहे हैं जिन्होंने टीके नहीं लगवाए हैं।

प्रमुख खबरें

Vande Mataram विवाद पर Priyank Kharge की BJP को खुली चुनौती, बिना देखे पूरा गाएं नेता

UP PGT Recruitment: यूपी में 2,607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन

PM Modi से मिले 81 वर्षीय सहपाठी Asghar Vora, BJP MLA ने वापस की भायंदर की विवादित ज़मीन

UPI Transactions पर चार्ज: Jairam Ramesh बोले- US Card कंपनियों के दबाव में Modi Govt