अमेरिका ने की भारत की सराहना, दक्षेस कोविड-19 पहल की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की और दक्षेस देशों के लिए भारत की कोविड-19 पहल की प्रशंसा की। पेंटागन ने बताया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 वैश्विक महामारी पर चर्चा की और अपनी व्यापक वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने वाली पहलों पर आगे बढ़ते रहने के लिए इस अवधि के दौरान करीबी संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक आर्थिक स्थिति सभी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन भारत की रक्षा खरीदारी को नहीं: राजनाथ

उसने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सहयोग और सेना के बीच आपसी भागीदारी को बढ़ाने के कदमों समेत द्विपक्षीय रक्षा प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की।’’

इसे भी पढ़ें: तीन साल तक योगी के लिए कोई चुनौती पेश नहीं कर पाया विपक्ष

पेंटागन ने बताया कि एस्पर ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच कोविड-19 से संबंधित राहत प्रयासों में भारत के नेतृत्व की सराहना की और जल्द ही मौका मिलने पर भारत की यात्रा करने के अपने इरादे से अवगत कराया। कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के मद्देनजर एस्पर ने इस महीने होने वाली भारत की अपनी यात्रा टाल दी है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा