भारत के साथ स्थायी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री के पद के लिए नामित मार्क टी. एस्पर ने सांसदों से कहा कि वह भारत के साथ स्थायी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं। एस्पर ने ‘सीनेट सशस्त्र सेवा समिति’ के सदस्यों से मंगलवार को कहा कि अगर (मेरी नियुक्ति की) पुष्टि हुई तो, भारत के साथ हमारे संबंधों के लिए मेरा समग्र उद्देश्य, साझा हितों के लिए अमेरिका के साथ प्रभावी ढंग से सहयोग करने में सक्षम भारतीय सेना के साथ मजबूत रक्षा सहयोग से एक स्थायी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप और वैश्विक नियामकों के निशाने पर है फेसबुक की डिजिटल मुद्रा "लिब्रा"

एस्पर ने सवालों के लिखित जवाब में कहा कि ट्रम्प प्रशासन शीर्ष स्तर पर 2 + 2 जैसे मंत्रिस्तरीय संवाद के माध्यम से समग्र रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखेगा। प्रमुख रक्षा साझेदारी के संदर्भ में एस्पर ने कहा कि वह भारतीय सशस्त्र बलों के साथ सूचना-साझा करने को बढ़ती क्षमता को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह