कैदियों के समझौते पर ईरान के दावों का अमेरिका ने किया खंडन, बढ़ा विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका और ईरान कैदियों की रिहाई को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस वार्ता से अवगत एक व्यक्ति ने इस बारे में बताया। अमेरिका ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित समझौते के बाधित होने की खबर से रविवार को इनकार किया था। कैदियों की अदला-बदली अमेरिका और ईरान के बीच कोई असामान्य बात नहीं है और दोनों देशों ने हाल के वर्षों में नियमित रूप से कैदियों को रिहा किया है। दोनों देशों के बीच कोई भी गतिविधि विशेष रूप से संवेदनशील है जबकि अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन ईरान के साथ फिर से परमाणु वार्ता शुरू करने को लेकर आशान्वित है।

प्रमुख खबरें

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार

भू-राजनीतिक तनाव और कंपनियों के Q2 नतीजों से तय होगी Share Market की चाल