उत्तरी मेक्सिको में कार दुर्घटना में अमेरिकी राजनयिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

मेक्सिको के उत्तरी राज्य कोआहुइला में सड़क दुर्घटना में एक अमेरिकी राजनयिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोआहुइला अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि उत्तरी शहर मॉन्टेरी स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के उप वाणिज्यदूत ब्रायन मैथ्यू फॉगनैन का वाहन मटामोरोस में एक राजमार्ग पर बुधवार को पलट गया जिससे उनकी मौत हो गई।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पेज पर जारी एक बयान में राजनयिक की मौत की पुष्टि की। अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि दुर्घटना कैसे हुई लेकिन स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर