US Dollar ने फिर दिखाया दम, Crude Price में उछाल से रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 95.73 पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी के बीच मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.73 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी ने भी रुपये पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.43 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 95.33 के ऊपरी एवं 95.76 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह 95.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 47 पैसे की गिरावट है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.43 प्रतिशत बढ़कर 99.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह तेजी अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए हमले की खबरों के बीच आई, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर समझौते की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिखीं। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 479.26 अंक टूटकर 76,009.70 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 118 अंक फिसलकर 23,913.70 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 821.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत