US Election Results: कमला हैरिस ने जीता न्यूयॉर्क, टेक्सस-लुइसियाना-नार्थ-साउथ डकोटा में चला ट्रम्प कार्ड

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

अमेरिकी चुनाव में वोटिंग के बाद अब बारी काउंटिंग की है। ट्रम्प पहले ही टेक्सास और फ्लोरिडा सहित 17 राज्यों में 177 इलेक्टोरल वोटों का दावा कर चुके हैं, जबकि हैरिस ने आठ राज्यों से 99 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं। दोनों उम्मीदवार इस चुनाव में इतिहास रचने की कोशिश कर रहे हैं। हैरिस का लक्ष्य राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली महिला बनना है, जबकि ट्रम्प गैर-लगातार कार्यकाल जीतने वाले केवल दूसरे पूर्व कमांडर-इन-चीफ बनना चाहते हैं। वैसे अमूमन रेड स्टेटस रेड ही रहते हैं और ब्लू स्टेटस ब्लू, लेकिन सभी की नजर स्विंग स्टेट्स पर है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा

अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय ‘स्विंग’ राज्यों के। बताया जाता है कि चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल के वोट दिए जाते हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है। इस चुनाव को ऐतिहासिक बताया जा रहा है क्योंकि यह पिछले कई दशकों में राष्ट्रपति पद के सबसे कड़े मुकाबले वाले चुनावों में से एक माना जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स