बाइडेन के साथ डिजिटल बहस से ट्रंप का इनकार, बोले- ये सिर्फ समय की बर्बादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ अगले हफ्ते डिजिटल माध्यमों से बहस कराये जाने पर उसमें भाग लेने से इनकार कर दिया है और इसे ‘‘समय की बर्बादी’’ करार दिया। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच गैर दलीय आयोग ने कहा कि दूसरी बहस 15 अक्टूबर को मियामी में होने का कार्यक्रम है, जिसमें उम्मीदवार दूर-दराज स्थित अलग-अलग स्थानों से हिस्सा लेंगे। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के बीच होने वाली दूसरी बहस से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। हालांकि, ट्रंप ने डिजिटिल माध्यमों से होने वाली बहस में भाग लेने से इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर राष्ट्रपति ट्रंप इलाज के लिये चार दिनों तक एक सैन्य अस्पताल में भर्ती रहे। आयोग द्वारा कार्यक्रम के प्रारूप में बदलाव की घोषणा किये जाने के कुछ ही क्षणों बाद ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘‘मैं (बाइडेन के साथ) डिजिटल माध्यमों से बहस नहीं करने जा रहा। मैं डिजिटल माध्यमों से अपना समय बर्बाद नहीं करने जा रहा।’’ प्रथम बहस में बाइडेन पर खुद के विजेता होने की घोषणा करने वाले ट्रंप ने कहा कि वह मियामी में होने वाली बहस का परिणाम भी यही रहने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आयोग ने बहस की शैली में बदलाव कर दिया है और यह हमें स्वीकार्य नहीं है। मैंने उन्हें (बाइडेन को) प्रथम बहस में हरा दिया था, मैंने उन्हें आसानी से हरा दिया। ’’ 

प्रमुख खबरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना

भारत में दिमाग पर होगी बड़ी रिसर्च, IIT Madras में क्या है PM Modi का नया मिशन?

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन के बाद 20 FIR दर्ज, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

बेडरूम से किडनैप किया, रिहाई के बाद Dhruv Rathee ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप