US Elections डोनाल्ड ट्रंप बनाम मिशेल ओबामा होगा? मिशिगन प्राइमरी चुनाव में जीते बाइडेन

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मिशिगन में डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी डीन फिलिप्स को डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल प्राइमरी चुनाव में मात दी है। वहीं ट्रंप ने मिशिगन प्राइमरी में जीत के साथ ही अब तक पांच प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। मिशिगन में उनका मुकाबला संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली से था। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले शनिवार को प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में हरा दिया था। किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 ‘डेलिगेट’ के समर्थन की आवश्यकता होती है। शनिवार तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: क्‍या है Super Tuesday, ट्रंप से पिछड़ने पर भी निक्की हेली की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है

81 वर्षीय जो बाइडेन की जगह लेने के अन्य विकल्पों में मिशेल ओबामा ने 20 प्रतिशत वोट हासिल किए। अन्य दावेदारों में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम और मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर थे, और "उपरोक्त में से कोई नहीं" और "निश्चित नहीं" जैसे विकल्प थे।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: त्यौहार पर समय बचाने के लिए अपनाएं ये 7 Quick Snack Recipes, अब किचन में नहीं बीतेगा पूरा दिन

SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष

Vanakkam Poorvottar: एक Water Bomb भारत के बगल में भी रख रहा है China, Brahmaputra पर बन रहा China Motuo Hydropower Project ला सकता है आपदा

Mallikarjun Kharge ने Nepal Floods पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगी मदद, PM को लिखेंगे पत्र