चीन के साथ हिंसक झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों के प्रति अमेरिका ने जाहिर की गहरी संवेदना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

वाशिंगटन। लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों के प्रति अमेरिका ने बृहस्पतिवार को गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शीर्ष चीनी राजनयिक यांग जिएची के साथ बैठक के कुछ घंटे बाद कहा, ‘‘ चीन के साथ हाल में हिंसक झड़प में सैनिकों के मारे जाने पर भारत के लोगों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’ हवाई में हुई पोम्पिओ-यांग वार्ता में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प का मुद्दा उठा या नहीं इस साथ संबंध में विदेश मंत्रालय ने कोई जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी