'अब घर जाने का समय आ गया है' संघीय विमानन प्रशासन FAA के प्रमुख ने की इस्तीफे की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका में संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रमुख ने बुधवार को घोषणा की कि वह 31 मार्च को पद से इस्तीफा दे देंगे। बोइंग की निगरानी और 5जी के कारण विमान उपकरणों में कथित हस्तक्षेप से जुड़े सवालों से निपटने के तरीके को लेकर हाल में एफएए को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। पूर्व विमान चालक और अटलांटा स्थित डेल्टा एयर लाइंस के कार्यकारी स्टीफन डिक्सन अगस्त 2019 से एफएए का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने वैश्विक महामारी के दौरान अपने परिवार से अलग रहने का हवाला देते हुए देश के राष्ट्रपति जो बाइडन से कहा, ‘‘अब घर जाने का समय आ गया है।’’

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की सीमा के पास रूस ने किया 7,000 और बलों को तैनात, क्या अमेरिका लेगा एक्शन

डिक्सन ने एफएए को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘एजेंसी दो साल पहले जिस स्थान पर थी, अब उससे बेहतर स्थान पर है और हम बड़ी सफलता के लिए तैयार हैं।’’ डिक्सन के कार्यभार संभालने से पहले बोइंग 737 मैक्स को मंजूरी देने और फिर 2018 और 2019 में हुए दो घातक हादसों के बाद उसका परिचालन जारी रखने के कारण एजेंसी की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ था। हाल में, एफएए नई हाई-स्पीड वायरलेस सेवा के विमान उपकरणों के साथ हस्तक्षेप करने संबंधी सवालों पर प्रतिक्रिया देने में देरी के कारण विवादों में घिर गया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Kolkata Rally से पहले मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी

Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

Indian Army ने Jammu-Kashmir के कई इलाकों में Iftar दावत के जरिये दिया भाईचारे और एकता का संदेश

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब