US में 118 फर्जी दस्तावेज दाखिल करने पर वकील Suraj Raj Singh पर लगा जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 30 जुलाई अमेरिका ने अपने मुवक्किलों की ओर से फर्जी शरण दावे दाखिल करने के आरोप में भारतीय मूल के एक वकील पर 4.7 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। अमेरिकी गृह मंत्रालय (डीएचएस) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) इकाई ने दावा किया कि वकील सूरज राज सिंह ने शरण मांगने संबंधी 54 आव्रजन मामलों में 118 फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दाखिल किए।

बयान के मुताबिक, इन दस्तावेजों में कथित उत्पीड़न से जुड़े तथ्यात्मक विवरण और समर्थन में दिए गए ब्योरे भी लगभग समान पाए गए।

प्रमुख खबरें

Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़त एक प्रतिशत से भी कम: Dotasra

Kolkata में Suvendu Adhikari ने वाम दलों पर साधा निशाना, लोगों से सनातनी संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया

राजस्थान निकाय चुनाव: Kota नगर निगम में BJP को मिला 55 वार्डों के साथ स्पष्ट बहुमत